महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी की कुछ नई तस्वीरें आई सामने, फोटोज में झलक रहा पिता बेटी का प्यार.

इस साल ‘आईपीएल-2020’ में महेंद्र सिंह धोनी की टीम ‘चेन्नई सुपरकिंग्स’ प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई, जिसके बाद उनकी टीम यूएई से स्वदेश लौट आई। खुद कप्तान धोनी भी अपने घर रांची चले आए थे। हालांकि, इसके बाद वो नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन अब वो अपनी पत्नी साक्षी धोनी व बेटी जीवा धोनी संग दुबई में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। जहां से उनकी बेटी जीवा की कई तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं, और इन्हें सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है।


महेंद्र सिंह धोनी व साक्षी धोनी की बेटी जीवा धोनी का इंस्टाग्राम पर वैरिफाइड अकाउंट है, जिसको 1.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो भी करते हैं। जीवा के इसी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी कुछ फोटोज व वीडियो शेयर किए गए हैं, जिन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। जहां एक वीडियो में एक शख्स ने हाथों में कुछ पकड़ा हुआ है, और जीवा उसे हिलाने को कह रही हैं, तो वहीं बात अगर अन्य फोटोज की करें तो जीवा को समुद्र के किनारे देखा जा सकता है।

इन तस्वीरों में वो सनसेट का मजा लेती हुई नजर आ रही हैं, और इन फोटोज में वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी जब इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते थे, तब वह अक्सर अपने पैट डॉग्स के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे. धोनी अपने पैट्स डॉग्स को प्यार करते हुए और उन्हें अक्सर ट्रेनिंग देते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते थे.

इससे पहले 14 नवंबर 2020 को जीवा के अकाउंट से उनकी कुछ वीडियो व फोटोज शेयर की गई थीं, जिसमें वो पीले कलर का शरारा पहने हुए देखी जा सकती हैं। किसी फोटो में वो प्यारे अंदाज में खड़ी हैं, तो किसी तस्वीर में वो जमीन पर लेटकर पोज दे रही हैं। इनके अलावा वो अलग-अलग तरह के डांस स्टेप भी करती हुई साफ देखी जा सकती हैं।

Leave a Comment