नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण के लिए 4,700 करोड़ रुपये का निवेश , सामने आई बनने वाले इस रेलवे स्टेशन की Photos

दोस्तों रेल मंत्रालय इन दिनों भारतीय रेल की तस्वीर बदलने में जुटा हुआ है। इस क्रम में ट्रेनों के कोच से लेकर रेलवे स्टेशनों पर भी कई काम हो रहे हैं। कई स्टेशनों को तो इतना आधुनिक बनाया जा रहा है कि यहां आने वाले यात्री को मॉल या एयरपोर्ट जैसा अहसास हो।

अब रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की प्रस्तावित डिजाइन की तस्वीरें जारी की हैं। यह तस्वीर इतनी लाजवाब है कि किसी अंतरराष्ट्रीय इमारत से कम नहीं लगती है। इसके आगे मॉल और एयरपोर्ट भी फीके नजर आ रहे हैं।

रेल मंत्रालय का कहना है कि पुनर्विकसित होने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कुछ ऐसा दिखेगा। मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘एक नए युग की शुरुआत! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन।

वैसे तो रेल मंत्रालय ने पुर्विकसित होने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है। हालांकि, माना जा रहा है कि यहां पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं ही मिलेंगी। यहां कैफेटेरिया से लेकिर यात्रियों के लिए आधुनिक विश्राम घरों की सुविधा होगी। दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देश ही नहीं दुनिया भर के यात्री पहुंचते हैं।

इससे पहले रेल मंत्रालय ने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की भी तस्वीरें जारी की थीं। इस स्टेशन को भी आधुनिक बनाने का काम रेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुर्विकसित होने के बाद यह स्टेशन पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर साल के अंत तक काम शुरू होने की संभावना है। हालांकि, रेल मंत्रालय की ओर से अभी इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

Leave a Comment