दोस्तों भोजपुरी सिनेमा के फेमस गायक व अभिनेता रितेश पांडेय को ‘पियवा से पहिले हमार रहलू’, ‘जा ए चंदा ले आवा खबरिया’, ‘करुआ तेल’ और ‘हैलो कौन’ जैसे भोजपुरी गानों में अपनी आवाज देने के लिए जाना जाता है। हाल ही में, सिंगर ने अपने परिवार की एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए ‘श्रावण मास’ की बधाई दी है।

पहले ये जान लीजिए कि, रितेश पांडेय ने 14 मई 2021 को वैशाली पांडेय के साथ सात फेरे लिए थे। इस दिन सिंगर का जन्मदिन भी था। इनकी शादी बेहद करीबी लोगों के बीच हुई थी। इसकी वजह लॉकडाउन बताई गई थी। 30 मार्च 2022 को कपल ने एक बेटी का स्वागत किया था।

अब बात करते हैं रितेश द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो की। दरअसल, रितेश ने अपने इंस्टा हैंडल से 25 जुलाई 2022 को एक तस्वीर शेयर की है। ये ‘काशी विश्वनाथ मंदिर’ में क्लिक की गई फोटो है,

जिसमें सिंगर अपनी पत्नी वैशाली और बेटी के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हर हर महादेव। आप सभी को पवित्र श्रावण मास की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

रितेश की इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस उनकी फैमिली फोटो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें ‘बहेद क्यूट’ बता रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बेहद क्यूट बाबू।’ दूसरे ने लिखा, ‘शानदार जोड़ी’। अन्य ने लिखा, ‘सुपर भैया।’ इसके अलावा, उनकी तस्वीर के नीचे ‘हर हर महादेव’ के कमेंट्स की बाढ आ गई। यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।